आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

Ads

आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - July 24, 2020 / 08:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

सिंगरौली। आकाशीय बिजली गिरने से सिंगरौली में दो लोगों की मौत हो गई। वही तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें ट्रामा सेंटर के वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Read More News: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी की GST कंपनसेशन की राशि, मंत्री सिंहदेव बोले- मई-जून की राशि अभी भी बकाया

सिंगरौली जिले के शासन चौकी अंतर्गत दो व्यक्ति की आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम संदीप शाह है।

Read More News:  रायपुर के पॉश इलाके में पुलिस की दबिश, संदिग्ध अवस्था में मिले 5 लड़के और 4 लड़कियां

घटना उस वक्त घटी जब यह युवक अपने परिवार के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा था उसी दौरान अकाशीय बिजली चमकने के कारण अकाशीय बिजली के चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई, तो दूसरी घटना करकोसा गांव की है जहां युवक घर के पास ही काम कर रहा था, तभी अकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Read More News: ट्विटर पर फूटा दिग्विजय सिंह का गुस्सा, बोले- मेरे ट्वीट को संवेदनशील सामग्री बताकर रोक रहा

फिलहाल दोनों को शासन चौकी पुलिस पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है और घायलों को इलाज हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Read More News: मानसून की पहली बारिश बनी जानलेवा, नाले में डूबने से 3 सगे मासूम भाइयों की मौत…