Awanish Sharan Body Buliding Photos: “फैट से फिटनेस तक”.. छत्तीसगढ़ के इस IAS की बॉडी-बिल्डिंग की तस्वीरें देखकर आप भी रह जायेंगे दंग, दे रहें हैं बॉलीवुड के एक्टर्स को टक्कर..

Ads

Chhattisgarh IAS Awanish Sharan Body Buliding Photos: आईएएस अवनीश शरण ने अनुशासन, व्यायाम और संतुलित आहार से शानदार फिटनेस हासिल कर प्रेरणादायक बदलाव की कहानी साझा की।

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 10:44 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 11:12 PM IST

Awanish Sharan Body Buliding Photos || Image- Awanish Sharan Twitter

HIGHLIGHTS
  • अवनीश शरण ने साझा किया फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन।
  • सर्जरी के बाद अनुशासन से की नई शुरुआत।
  • बॉडी फैट घटाकर सिंगल डिजिट तक पहुंचाया।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सीनियर अधिकारी अवनीश शरण एक बार फिर से चर्चा में है। (Awanish Sharan Body Buliding Photos) इस बार वह सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहें है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दरअसल अवनीश शरण ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। यह तस्वीरें उनकी फिटनेश से जुड़ी है। पोस्ट में अवनीश शरण बॉडी बिल्डिंग करते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं बल्कि शारीरिक व्यायाम, फिटनेश और जिमिंग को लेकर अपने पूरे सफर के बारें में उन्होंने विस्तार से बताया हैं।

कैसे हासिल किया शानदार फिटनेस?

IAS अवनीश शरण ने बताया कि, “कोविड-19 के बाद वर्ष 2020 में 39 वर्ष की उम्र में उन्होंने फिटनेस की शुरुआत की थी। शुरुआत का उद्देश्य केवल स्वस्थ और फिट बनना था, लेकिन काम, परिवार और अन्य जिम्मेदारियों के कारण नियमितता बनाए रखना मुश्किल रहा। वर्ष 2024 में सर्जरी होने के बाद उन्हें लंबे समय तक व्यायाम भी छोड़ना पड़ा।

इसके बाद जून 2025 से उन्होंने नई शुरुआत की। इस बार लक्ष्य केवल वजन कम करना नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और निरंतरता के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाना था। (Awanish Sharan Body Buliding Photos) उन्होंने तय किया कि समझदारी से ट्रेनिंग करेंगे, संतुलित भोजन करेंगे, अच्छी नींद लेंगे और रोज़ इसी दिनचर्या का पालन करेंगे।”

संतुलित ट्रेनिंग और पोषण पर दिया पूरा ध्यान

उन्होंने बताया कि, “सप्ताह में 5 से 6 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की, मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोग्रेसिव ओवरलोड अपनाया और कार्डियो को केवल सहायक व्यायाम के रूप में रखा। रोज़ पैदल चलना, शरीर की रिकवरी और मोबिलिटी पर भी विशेष ध्यान दिया। खानपान में घर का बना उच्च प्रोटीन वाला भोजन, कैलोरी ट्रैकिंग, लीन प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, फल-सब्जियां और पर्याप्त पानी शामिल किया। साथ ही प्रोसेस्ड फूड और चीनी का सेवन सीमित रखा तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराई।”

बेटी के जन्मदिन तक तय किया लक्ष्य

भाप्रसे अधिकारी अवनीश शरण ने बताया कि, “उन्होंने 1 जनवरी 2026 को संकल्प लिया कि 27 जून को बेटी वेदिका के जन्मदिन तक अपना सर्वश्रेष्ठ फिटनेस स्तर हासिल करेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी रुद्राणी ने हर कदम पर उनका साथ दिया। (Awanish Sharan Body Buliding Photos) तय समय-सीमा होने से हर वर्कआउट, हर भोजन और हर दिन की मेहनत लक्ष्य की ओर बढ़ती रही। लगातार मेहनत का असर केवल शरीर पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जांच में भी दिखाई दिया। उनका वजन काफी कम हुआ, शरीर में वसा (Body Fat) 30 प्रतिशत से घटकर सिंगल डिजिट में पहुंच गई और मांसपेशियों की बनावट बेहतर हुई।”

कौन है IAS अवनीश शरण?

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सीनियर अधिकारी अवनीश शरण छत्तीसगढ़ कैडर से हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले अवनीश शरण का जन्म 20 जनवरी 1982 को हुआ था। उन्होंने इतिहास विषय से स्नातक की पढ़ाई की और कई असफलताओं का सामना करने के बावजूद अपने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 77 हासिल कर IAS अधिकारी बने। (Awanish Sharan Body Buliding Photos) दिलचस्प बात यह है कि 10वीं कक्षा में उनके केवल 44 प्रतिशत अंक आए थे, लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा पास की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन जिलों में रह चुके है पोस्टेड

छत्तीसगढ़ में वे बिलासपुर, कबीरधाम और बलरामपुर जैसे जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं तथा वर्तमान में रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के तौर पर कार्यरत हैं। सोशल मीडिया पर वे शिक्षा, UPSC तैयारी और प्रेरणादायक विचारों के लिए काफी लोकप्रिय हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा

टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन

छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट

उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री

Q1. अवनीश शरण ने अपनी फिटनेस यात्रा कब शुरू की?

उत्तर: उन्होंने पहली बार 2020 में शुरुआत की और जून 2025 से नए संकल्प के साथ नियमित फिटनेस अपनाई।

Q2. उन्होंने फिटनेस के लिए कौन-सी दिनचर्या अपनाई?

उत्तर: स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, पैदल चलना और नियमित स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दी।

Q3. उनकी फिटनेस यात्रा का सबसे बड़ा बदलाव क्या रहा?

उत्तर: उनका वजन कम हुआ, बॉडी फैट 30 प्रतिशत से घटकर सिंगल डिजिट में पहुंच गया और मांसपेशियां बेहतर विकसित हुईं।