मुंबई हवाई अड्डे पर 2.38 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

Ads

मुंबई हवाई अड्डे पर 2.38 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 10:36 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 10:36 PM IST

मुंबई, 29 जून (भाषा) मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 2.38 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया और इस सिलसिले में 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वायु आसूचना प्रकोष्ठ (एआईयू) के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मोइन खान के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि खान बृहस्पतिवार को अबू धाबी से मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था। उसके सामान में मादक पदार्थ छिपाकर लाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि एआईयू को पहले से विशेष खुफिया सूचना मिली थी कि वह मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने उसे हवाई अड्डे से बाहर निकलने से पहले ही पूछताछ के लिए रोक लिया।

उन्होंने बताया कि उसके सामान की गहन तलाशी लेने पर गांजा से भरे कई पैकेट बरामद किए गए।

बरामद किए गए गांजा का कुल वजन 6,823 ग्राम है, जिसकी कीमत करीब 2.38 करोड़ रुपये आंकी गई है। इससे बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास का खुलासा हुआ।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने जल्दी पैसा कमाने के लालच में कमीशन के बदले मादक पदार्थ की तस्करी करने की जिम्मेदारी ली थी।

हालांकि, वह अपने पहले ही प्रयास में पकड़ लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव