Reported By: Nasir Gouri
,Dacoit Jagan Gurjar Murder In Jail/Image Credit: X Handle
Dacoit Jagan Gurjar Murder In Jail: ग्वालियर: चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की राजस्थान की अजमेर में हाई-सिक्योरिटी जेल के अंदर हत्या कर दी गई है। गुर्जर की का आरोप कुलदीप जघीना हत्याकांड के एक आरोपी विष्णु पर लगा है। बताया जा रहा है कि, जगन गुर्जर और विष्णु एक ही बेतर्क में बंद थे। बैरक के अंदर हुए विवाद के बाद आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और तौलिये से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जगन गुर्जर पर हत्या, डकैती, अपहरण और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज थे. वह राजस्थान के सबसे कुख्यात डकैतों में गिना जाता था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जगन गुर्जर का नाम वर्षों तक चंबल के बीहड़ों और पूर्वी राजस्थान में दहशत का पर्याय रहा। (Dacoit Jagan Gurjar Murder In Jail) गुर्जर के खिलाफ कई मामले दर्ज थे और पुलिस काफी लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। कई गंभीर मामलों में गिरफ्तार होने के बाद जगन गुर्जर अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था. उसे हाई-रिस्क कैदियों की श्रेणी में रखा गया था।
Dacoit Jagan Gurjar Murder In Jail: वहीं जगन गुर्जर की हत्या करने वाला आरोपी चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड में भी आरोपी है। वह भी अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में प्रदेश के कई कुख्यात गैंगस्टर और हार्डकोर अपराधी बंद हैं। ऐसे में जेल के भीतर हिंसक घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है. डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद जेल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-