परिजन सोचते रहे कि बच्चे पढ़ाई कर ​रहे, इधर दोनों छात्राओं ने जहर खाकर कर ली खुदकुशी, जानिए…

परिजन सोचते रहे कि बच्चे पढ़ाई कर ​रहे, इधर दोनों छात्राओं ने जहर खाकर कर ली खुदकुशी, जानिए...

परिजन सोचते रहे कि बच्चे पढ़ाई कर ​रहे, इधर दोनों छात्राओं ने जहर खाकर कर ली खुदकुशी, जानिए…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: November 28, 2019 2:35 am IST

अंबिकापुर: जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र से दो छात्राओं की खुदकुशी का मामला सामने आया है। खबर है कि दो स्कूली छात्राओं ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि छात्राओं ने क्यों खुदकुशी की है। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: एशियन गेम्स में मुस्कान किरार ने रचा इतिहास, बनीं पदक जीतने वाली मध्यप्रदेश की पहली तीरंदाज

मिली जानकार के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो छात्राओं ने बुधवार को खुदकुशी कर ली। बताया गया कि दोनों छात्रा देर रात अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद अचानक कमरे से आवाज आने लगी। वहीं, जब परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो दोनों की हालत देखकर वो भी दंग रह गए।

Read More: उद्धव ठाकरे शाम 6.40 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, समारोह में शामिल होने मुंबई जाएंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ

परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोनों छात्राओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच करने में लगी है कि दोनों ने खुदकुशी क्यों की है।

Read More: CSP नसर सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने कहा- तुम्हे उठवा कर गोली मार देंगे

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"