तंत्र शक्ति से संतान पैदा करने का झांसा देकर महिला को ले गए बंद कमरे में, फिर दो तांत्रिक करने लगे ऐसी हरकत

तंत्र शक्ति से संतान पैदा करने का झांसा देकर महिला को ले गए बंद कमरे में, फिर दो तांत्रिक करने लगे ऐसी हरकत

तंत्र शक्ति से संतान पैदा करने का झांसा देकर महिला को ले गए बंद कमरे में, फिर दो तांत्रिक करने लगे ऐसी हरकत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: January 8, 2020 8:38 am IST

धमतरी: जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र से तंत्र मंत्र की आड़ में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो तांत्रिकों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि तंत्र शक्ति से संतान प्राप्ति का झांसा देकर दोनों ने छेड़छाड़ की है। पीड़ित महिला ने यह भी कहा है कि इस काम के लिए दोनों तांत्रिकों ने डरा धमका कर 2800 रुपए ऐंठ लिए थे।

Read More: दीपिका ने JNU में लगाए ‘आजादी-आजादी’ और ‘जय भीम’ के नारे, इधर कन्हैया ने कहा- हमने तो देखा नहीं..

मिली जानकारी के अनुसार इलाके के दो तांत्रिकों पर आरोप है कि उन्होंने तंत्र शक्ति से संतान पैदा करने के नाम पर महिला से छेड़छाड़ की है। बताया गया कि दोनों ने महिला को तंत्र क्रिया करने के नाम पर एक बंद कमरे में ले गए और वहां उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। मामले को लेकर महिला ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नाश्ता नहीं मिलने से नाराज हुए पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, किया हंगामा

ऐंठ लिए पैसे
पीड़िता ने का तांत्रिकों पर यह भी आरोप लगाया है कि अनुष्ठान के नाम पर 2800 रुपए की मांग की और नहीं देने पर डराने धमकाने लगे। इसके बाद पीड़िता ने दोनों को 2800 रुपए दिए थे।

Read More: ईरान में कासिम सुलेमानी के जनाजे में मची भगदड़, 50 की मौत 150 से ज्यादा घायल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"