दो चोर गिरोह का पर्दाफाश, डेढ़ लाख से ज्यादा कैश और दो लाख के गहने बरामद

दो चोर गिरोह का पर्दाफाश, डेढ़ लाख से ज्यादा कैश और दो लाख के गहने बरामद

दो चोर गिरोह का पर्दाफाश, डेढ़ लाख से ज्यादा कैश और दो लाख के गहने बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 16, 2019 12:04 pm IST

मुरैना। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया था। इस पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बानमौर थाना पुलिस ने दिल्ली से इंदौर जा रहे ट्रक से 2 लाख 25 हजार की चोरी करने वाले 4 आरोपियो को गिरफतार कर किया।

इन चोरों से 1लाख 80 हजार का माल भी बरामद किया गया। वहीं जौरा पुलिस ने मुरैना सहित श्योपुर जिले में चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। इनसे 2 लाख रूपए के चोरी के गहने बरामद किए गए हैं। बानमौर थाना क्षेत्र से चोर गिरोह ने 11 मार्च को ट्रक से 11 एलईडी चोरी की।

यह ही पढ़ें : केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बढ़ाई भाजपा की चिंता, कहा- नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव 2019  

पुलिस ने बानमौर के 4 आरोपी राजवीर, सुनील, गोपाल और यशपाल को गिरफ्तार किया। ये चारों आदतन अपराधी हैं, जिनसे 1 लाख 80 हजार का माल भी पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं 1 आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आरोपीयो से 2 लाख के गहने भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार चोर गिरोह बाहर के राज्यों में भी चोरी को अंजाम देता है। इसका खुलासा पुलिस की पुछताछ पर होने की संभावना जताई गई है।  


लेखक के बारे में