VIP ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की जान पर बन आई बात, जब बस चालक ने की टक्कर मारने की कोशिश

VIP ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की जान पर बन आई बात, जब बस चालक ने की टक्कर मारने की कोशिश

VIP ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की जान पर बन आई बात, जब बस चालक ने की टक्कर मारने की कोशिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: March 29, 2019 3:49 pm IST

रायपुर: राजधानी के ए​क चौराहे पर वीआईपी ड्यटी में तैनात आरक्षक की जान पर उस वक्त बन आई, जब एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें ठोकर मारने की कोशिश की। आरक्षक ने जैसे—तैसे अपनी जांच बचाई और पेट्रोलिंग टीम को वायरलेस पर सूचना दी। इसके बाद बस को रोककर आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: नाम वापसी के बाद 13 उम्मीदवार होंगे महासमुंद के चुनावी मैदान में, चुनाव चिन्ह का आबंटन

मिली जानकारी के अनुसार भारत माता चौक पर आरक्षक तिलक राम खुर्से वीआईपी ड्यटी पर तैनात था। इसी दौरान कांकेर रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस आंनद नगर ट्रैफिक सिग्नल को तोड़कर भाग रहे बस को आरक्षक तिलक राम खुर्से ने रोकने का प्रयास किया। बस चालक ने बस रोकने के बजाए, आरक्षक पर ही बस चढ़ाने का प्रयास किया। हालात को देखते हुए तिलक राम ने बगल की खाली जगह पर जंप लगाकर अपनी जान बचाई। वहीं, आरोपी बस चालक ब्रेक फेल होने की बात कह रहा है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"