मुरैना । एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंचे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदेश मे दो विधानसभाओं में होने वाले उप चुनावों को लेकर कहा कि बीजेपी इसके लिए तैयार हैं। पूरी ताकत के साथ इन चुनावो में लड़ेगी और जीत भी दर्ज करेगी।
ये भी पढ़ें- कोरोना के खौफ में किम जोंग की क्रूरता, चीन से लौटे अफसर को मारी गोली
नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदेश में किसानों की ऋण माफी को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। तोमर ने कहा कि जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। एक साल के बाद भी आज तक किसी का कर्जा माफ नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें- अल्कोहल से एक मिनट में खत्म किया जा सकता है कोरोना वायरस ! शोध कार्…
तोमर ने कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और गोविंद सिंह के कर्जे को लेकर दिए बयान को सही बताते हुए कहा कि यही बयान मेरा भी है।