कस्टडी से फरार युवक ने की आत्महत्या, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने पत्र लिखकर पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

कस्टडी से फरार युवक ने की आत्महत्या, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने पत्र लिखकर पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

कस्टडी से फरार युवक ने की आत्महत्या, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने पत्र लिखकर पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: July 23, 2019 1:52 pm IST

अंबिकापुर: सरगुजा के कोतवाली पुलिस अभिरक्षा से फरार होकर युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने पत्र जारी कर पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रेणुका सिंह ने कहा है कि पुलिस ने युवक हत्या कर अब इसे आत्म्हत्या का का रूप देने का प्रयास कर रही है। रेणुका सिंह ने दोषी पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि कार्रवाई नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Read More: 108-102 कर्मचारियों का वादा निभाओ रैली, टीएस सिंहदेव बोले- ऐसा कोई आश्वासन ही नहीं दिया

वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने भी इस पूरे मामले में पुलिस कर्मियों के द्वारा संदेही युवक की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिए जाने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। भाजपा ने यह भी कहा है कि 3 सदस्य टीम बनाकर इस मामले की जांच की जाएगी।

Read More: मध्यान्ह भोजन में अंडा परोसने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत का बड़ा बयान, कहा- नहीं बंटेगा अंडा!

दरअसल बीते दिन अंबिकापुर के कोतवाली पुलिस के अभिरक्षा से फरार होकर चोरी के एक संदेही ने आत्महत्या कर ली थी। मामले पर कार्रवाई करते हुए सरगुजा आईजी ने 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। लेकिन भाजपा का आरोप है कि इस पूरे मामले में पुलिसकर्मियों ने संदेही युवक को आमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। अब इसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है।

Read More: चिटफंड घोटाला मामले में FIR दर्ज होने के बाद रामसेवक पैकरा बोले- मैं खुद चाहता हूं जांच हो


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"