एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल, इंडिया टूरिज्म मार्ट कार्यक्रम में होंगे शामिल 

एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल, इंडिया टूरिज्म मार्ट कार्यक्रम में होंगे शामिल 

एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल, इंडिया टूरिज्म मार्ट कार्यक्रम में होंगे शामिल 
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: December 17, 2020 4:57 pm IST

रायपुरः केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल एक दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। कल केंद्रीय पर्यटन विभाग का एक कार्यक्रम राजधानी रायपुर में आयोजित किया गया है। इंडिया टूरिज्म मार्ट नाम के इस कार्यक्रम में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल भी शिरकत करेंगे।

Read More: गुरू घासीदास सेवा समिति भिलाई को मिला गुरू घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान, सीएम बघेल ने किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री पटेल ने बताया कि देश के छोटे राज्यों में पर्यटन से जुड़ी नई चीजें शुरू हो सकती है, उन संभावनाओं को तलाशने के लिए पर्यटन विभाग से जुड़े स्टेकहोल्डर इकट्ठा होंगे। राम वन गमन परिपथ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार क्या कोई योजना कर रही है, इस सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा 2014 के पूर्व ही इस तरह का एक प्रस्ताव दिया जा चुका है। इस मार्ग पर 300 स्थानों को विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया था।

Read More: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए निकली सरकारी नौकरी, यहां देखें पूरा डिटेल

उन्होंने बताया कि आज ही उन्होंने उन 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र लिखा है, जिनसे होकर राम वन गमन पथ गुजरता है। अगर राज्य सरकार की सहमति मिलती है तो इन स्थानों को विकसित करने के लिए केंद्रीय पर्यटन विभाग काम शुरू कर सकता है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 11 कोरोना मरीजों की मौत, 1584 नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"