एकात्म परिसर में महिलाओं का हंगामा, टिकट वितरण से नाराजगी, सुनील सोनी को गेट पर रोका
एकात्म परिसर में महिलाओं का हंगामा, टिकट वितरण से नाराजगी, सुनील सोनी को गेट पर रोका
रायपुर, छत्तीसगढ़। निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भाजपा के एकात्म परिसर में महिलाओं ने जमकर हंगामा कर दिया। मोतीलाल नेहरू वार्ड में टिकट वितरण को लेकर नाराज लोगों ने सांसद सुनील सोनी को गेट पर रोक लिया। कार्यकर्ता गोपेश साहू की जगह अशोक सिन्हा को उम्मीदवार बनाने का विरोध कर रहे हैं।
पढ़ें- कांग्रेस ने जारी रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट
भाजपा के बड़े नेता गोपेश साहू से चर्चा कर उन्हें मनाने की कोशिश में जुटे हैं। बता दें गुरुवार देर रात गोपेश साहू की जगह अशोक सिन्हा को टिकट दिया गया है । कार्यकर्ताओं में इस फैसले से जमकर आक्रोश है। गोपेश को टिकट देने की मांग की जा रही है। बता दें धमतरी में भी टिकट वितरण से नाराज पूर्व बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित 85 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। रायपुर में भी कई वार्डों में टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की पेशकश की थी।
पढ़ें- हैदराबाद एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट की वकील ने पुलिस प…
मनेंद्रगढ़ में भी टिकट वितरण से नाराज एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ने अपना इस्तीफा सौंपा था। उनके साथ कई कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दिया है। बता दें निकाय चुनाव के लिए 21 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, 24 को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
पढ़ें- नाइजीरिया में अगवा जहाज में सवार हैं रायपुर निवासी पति
गैंगरेप के आरोपियों का एनकाउंटर
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/wAo_1Y9DDFY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


