UPSC टॉपर सिमी करण से पाइए अपने सवालों का जवाब, सोमवार शाम 5 बजे रहेंगी लाइव

UPSC टॉपर सिमी करण से पाइए अपने सवालों का जवाब, सोमवार शाम 5 बजे रहेंगी लाइव

UPSC टॉपर सिमी करण से पाइए अपने सवालों का जवाब, सोमवार शाम 5 बजे रहेंगी लाइव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: August 9, 2020 5:57 pm IST

दुर्ग: देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा परीक्षा में 31 वां रैंक हासिल कर भिलाई की सिमी करण ने इतिहास रचा है और हमारे दुर्ग जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे सैकड़ों प्रतिभागियों का हौसला बढ़ा है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए वे मार्गदर्शन हेतु दुर्ग जिले के फेसबुक पेज पर सोमवार शाम 5 बजे लाइव रहेंगी। दुर्ग जिले के प्रतिभागी एवं युवा इस दौरान अपनी जिज्ञासाओं का समाधान सिमी से प्राप्त कर सकते हैं। सिमी संघीय सिविल सेवा के अतिरिक्त इस तरह की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में भी युवाओं को संदेश देंगी।

Read More: भाजपा नेता विक्रम उसेंडी ने जीती कोरोना से जंग, AIIMS रायपुर के सभी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को दिया धन्यवाद

https://www.facebook.com/DurgDist/, इस लिंक पर क्लिक कर उनसे शाम 5 बजे जुड़ सकते हैं और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सिमी ने अपनी आरंभिक पढ़ाई डीपीएस से की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मुम्बई से स्नातक किया।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 285 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 6 की मौत, 227 डिस्चार्ज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"