नगरीय निकाय चुनाव 2019: आज आएगा 151 निकायों का परिणाम, सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना

नगरीय निकाय चुनाव 2019: आज आएगा 151 निकायों का परिणाम, सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना

नगरीय निकाय चुनाव 2019: आज आएगा 151 निकायों का परिणाम, सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: December 24, 2019 1:06 am IST

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव 2019 के उम्मीदवारों ​की किस्तम का आज फैसला होना है। यानि प्रदेश के 151 नगरीय निकाय और दो निकायों में उप चुनाव का परिणाम आना है। मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। राजधानी समेत सभी जिलों में होने वाली मतगणना के लिए व्यापक इंतेजाम किए गए हैं।

Read More: NRC और CAA के समर्थन में रैली निकालने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, बलवा सहित कई धाराएं लगाईं

राजधानी रायपुर में सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल पर सिर्फ पासधारको को ही प्रवेश दिया जाएगा। मतणना करने वाले कर्मचारियों को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा पुरे मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।

Read More: उपराष्ट्रपति 26 एवं 27 दिसम्बर को रहेंगे रायपुर प्रवास पर, कलेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

मतगणना से पुर्व एसएसपी रायपुर ने देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में शहर के सभी थानों के थानेदार और सीएसपी की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं करने की हिदायत दी गई है। परिणाम आने के बाद विजयी उम्मीदवारों को विजय जुलुस निकालने के मद्देनज़र पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। सुबह से पुराना धमतरी रोड पर भारी वाहनो का प्रवेश पुर्णता: प्रतिबंधित करते हुए टैफिक डायवर्ट किया गया है।

Read More: मतगणना स्थल के रुट पर वाहन प्रतिबंधित, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"