रविवार को बंद रहेंगी सब्जी और किराना की दुकाने, सिर्फ दूध, पेट्रोल पंप और दवा की दुकानें ही रहेंगी खुली

रविवार को बंद रहेंगी सब्जी और किराना की दुकाने, सिर्फ दूध, पेट्रोल पंप और दवा की दुकानें ही रहेंगी खुली

रविवार को बंद रहेंगी सब्जी और किराना की दुकाने, सिर्फ दूध, पेट्रोल पंप और दवा की दुकानें ही रहेंगी खुली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: April 4, 2020 3:00 pm IST

रायपुर: लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं लेने वाले और बेवजह घर से बाहर निकालने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शाम से ही शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद हो गई है। इसी बीच प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि रविवार को सिर्फ दूध, दवा और पेट्रोल की दुकानें ही खुली रहेंगी। वहीं, स​ब्जी और किराना की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है सड़कों में भीड़ कम करने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है।

Read More: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में हायर एजुकेशन में पढ़ाए जाने वाले विषयों के होंगे एग्जाम, माशिमं ने जारी किए निर्देश

वहीं, बेवजह सड़क पर घूमने वालो को रोककर उन्हें बल पूर्वक घर भेज रही है। बता दें लॉकडाउन के दौरान भी लोग मान नहीं रहे हैं। बेवजह सड़कों पर निकल कर खुद और दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं।

Read More: कोरोना वायरस: राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- ताली बजाने और दीया जलाने से हल नहीं होगा

पुलिस प्रमुख चौक चौराहों पर ऐसे लोगों को रोककर जानकारी लेकर बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर सख्ती बरत रही है। लोगों को समझाइश देकर वापस घर भेजा रहा है।

Read More: विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने लिखा विधायकों को मार्मिक पत्र, कहा- सुनिश्चित करें कोई भी भूखा न रहे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"