8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर विकास दुबे की चप्पे-चप्पे पर तलाश जारी, सीमावर्ती तीन जिलों में अलर्ट

8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर विकास दुबे की चप्पे-चप्पे पर तलाश जारी, सीमावर्ती तीन जिलों में अलर्ट

8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर विकास दुबे की चप्पे-चप्पे पर तलाश जारी, सीमावर्ती तीन जिलों में अलर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: July 6, 2020 7:23 am IST

ग्वालियर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए 1 लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे की तलाश में ग्वालियर, भिंड और मुरैना पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस मुख्यालय ने ओरैया इलाके में विकास व उसके साथियों के वाहनों की बरामदगी के बाद उत्तरप्रदेश बॉर्डर पर स्थित मध्यप्रदेश के जिलों के पुलिस अधिकारियों से बात की है।

ये भी पढ़ें- मलेशिया ने भी पाकिस्तान के पायलटों पर लगाया बैन, कहा ‘एविएशन मिनिस्…

उत्तरप्रदेश के हिस्ट्रीशीटर बदमाश पूर्व में भी ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके में फरारी के दौरान पकडा गया था। बदमाश विकास की तलाश के लिए सीमा पर पड़ने वाले थाना क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें- नेपाल ‘नरेश’ ओली के इस्तीफे पर आज फैसला, कुर्सी बचाने में जुटे प्रध…

इसके अलावा महाराजपुरा व हजीरा क्षेत्र में मुखबिरों को भी विकास का फोटो दिखाकर क्षेत्र में आने वाले नए लोगों की निगरानी कराई जा रही है। पुलिस की क्राइम ब्रांच को भी विकास दुबे का टॉस्क देकर सर्चिंग के लिए लगाया गया है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"