लॉक डाउन का पालन करवाने पहुंची पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, महिला पुलिसकर्मी सहित तीन घायल

लॉक डाउन का पालन करवाने पहुंची पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, महिला पुलिसकर्मी सहित तीन घायल

लॉक डाउन का पालन करवाने पहुंची पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, महिला पुलिसकर्मी सहित तीन घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: April 24, 2020 5:06 pm IST

ग्वालियर: कोरोना वायरस के सक्रमण को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन लगातार सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील कर रही है। वहीं, पुलिस प्रशासन भी लगातार लोगों को लॉक डाउन के नियमों का पालने करने की समझाइश दे रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, खबर है कि लॉक डाउन का पालन करवाने पहुंची पुलिस पार्टी पर ग्रामीणों ने हमला किया है। ग्रामीणों के हमले से एक महिला सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बता दें कि देश के कई अलग—अलग हिस्सों से लगातार कोरोना वॉरियर्स पर हमले की खबर सामने आती रही है।

Read More: राजधानी में 517 तक पहुंची पीलिया मरीजों की संख्या, 24 घंटे में मिले पीलिया के 36 मरीज

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्वालियर जिले के तिघरा थाना पुलिस की टीम इसके के गांव में सोशल डिस्टेंसिग के नियमों का पालन करवाने पहुंची थी। लेकिन पुलिस की यह पहल ग्रामीणों को नागवार गुजरी और उन्होंने पुलिस पार्टी पर ही हमला कर​ दिया। हमले से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: रमजान माह के शुभारंभ पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी मुबारकबाद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"