Asha and Usha workers Viral Video : आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं को देखकर चढ़ा मंत्रीजी का पारा, कहा- 24 घंटे में काम पर नहीं लौटे तो चली जाएगी नौकरी
Asha and Usha workers Viral Video : आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं को देखकर चढ़ा मंत्रीजी का पारा, कहा- 24 घंटे में काम पर नहीं लौटे तो चली जाएगी नौकरी
Asha and Usha workers Viral Video
भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया के एक वीडियो ने सियासत गरमा दी है। दरअसल 1 जून से धरने पर बैठीं आशा और ऊषा कार्यकर्ता मंत्री ओपीएस भदौरिया के बंगले का घेराव करने पहुंची।
इस दौरान मंत्री के सामने नारेबाजी की तो मंत्री जी का पारा चढ़ गया और गुस्से में प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर बिगड़ गए। ओपीएस भदौरिया ने आशा ऊषा कार्यकर्ताओं को धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में काम पर नहीं लौटे तो नौकरी हाथ से चली जाएगी। कांग्रेस ने भदौरिया के वायरल वीडियो पर नाराजगी जाहिर की है।

Facebook


