मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर दोपहर 1.30 बजे तक 42.71 प्रतिशत हुआ मतदान, देखिए आंकड़ें

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर दोपहर 1.30 बजे तक 42.71 प्रतिशत हुआ मतदान, देखिए आंकड़ें

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर दोपहर 1.30 बजे तक 42.71 प्रतिशत हुआ मतदान, देखिए आंकड़ें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 3, 2020 8:44 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से लगातार जारी है। सुबह से ही मतदाता वोट करने पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं। नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई बड़े नेताओं ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि कुछ स्थानों पर फायरिंग और हंगामे में खबरें भी सामने आई है। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने दोपहर 1:30 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा जारी कर दिया है। जारी आंकड़ों के अनुसार 1:30 बजे तक मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर 42.71 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Read More: हिंसा के बाद दो जिलों की सीमाएं सील, बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात

विधानसभा सीटवार आंकड़ा
आगर- 53.64%
अंबाह- 32.81%
अनूपपुर – 40.38%
अशोकनगर- 37.60%
बदनावर – 53.23%
बमोरी – 55.09%
भांडेर – 43.36%
ब्यावरा-57.37%
डबरा – 36.75%
दिमिनी – 39.98%
गोहद – 34.87%
ग्वालियर – 29.46%
ग्वालियर पूर्व – 25.49%
हाटपिपलिया – 49.23%
जौरा – 42.00%
करैरा – 50.40%
मलहरा – 44.66%
मान्धाता – 36.60%
मेहगांव – 39.41%
मुरैना- 34.00%
मुंगावली – 27.41%
नेपानगर – 47.60%
पोहरी – 25.04%
सांची – 40.32%
सांवेर – 48.52%
सुमावली – 34.06%
सुरखी – 46.00%
सुवासरा – 55.91%


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"