मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आठ सीटों पर वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़

Ads

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आठ सीटों पर वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़

  •  
  • Publish Date - May 12, 2019 / 01:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

भोपाल । मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। आज देश में हो रहे लोकसभा चुनाव का छठां चरण है, जबकि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण है। तीसरे चरण के चुनाव में कुल आठ लोकसभा सीटों मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ के लिये आज  सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा।

ये भी पढ़ें-मतदान के लिए मध्यप्रदेश में 18 हजार 141 मतदान केंद्र तैयार,’EVM खराब होने पर

वर्ष 2014 में इनमें से सात सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था, जबकि गुना सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। इसमें केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना से भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जैसे की प्रतिष्ठा दांव पर है।

ये भी पढ़ें-RTI से खुलासा, मोदी सरकार ने विदेशी-घरेलू दौरों पर खर्च किए 393 करोड़

इनके अलावा, भोपाल सीट से दिग्विजय के खिलाफ लड़ रहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी मैदान में हैं। इन आठ सीटों पर कुल 136 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें से मुरैना में 25, भिण्ड में 18, ग्वालियर में 18, गुना में 11, सागर में 10, विदिशा में 13, भोपाल में 30 और राजगढ़ में 11 उम्मीदवार शामिल हैं। तीसरे चरण में प्रदेश में 8 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 18,141 मतदान केन्द्र एवं कुल एक करोड़ 44 लाख से अधिक मतदाता हैं। इनमें 32,909 सेवा मतदाता अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट से कर रहे हैं।

दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें

Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?