राइजिंग लाइन फटने से बर्बाद हुआ लाखों लीटर पानी, कल राजधानी रायपुर के इन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई

राइजिंग लाइन फटने से बर्बाद हुआ लाखों लीटर पानी, कल राजधानी रायपुर के इन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई

राइजिंग लाइन फटने से बर्बाद हुआ लाखों लीटर पानी, कल राजधानी रायपुर के इन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: January 30, 2021 6:20 pm IST

रायपुरः नगर निगम के 15 से ज्यादा वार्डों में कल सुबह फिर से पानी नहीं आएगा। दरअसल तेलीबांधा के पास उद्योग भवन के सामने नगर निगम के मेन राइजिंग लाइन फट गई है, जिसके चलते लगभग एक घंटे तक लाखों लीटर पानी बहकर बर्बाद होता रहा। सूचना मिलने पर निगम ने फिल्टर प्लांट से इस लाइन पर सप्लाई बंद कर दिया गया है, लेकिन अंधेरे के कारण मरम्मत नहीं हो पाया। लिहाजा रविवार सुबह कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी और मरमत का कार्य किया जाएगा।

Read More: ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, राजीव बनर्जी सहित 5 दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

निगम अधिकारी ने जानकारी दी कि पाइप लाइन फटने से शंकर नगर, तेलीबांधा, खमतराई,भनपुरी,राजेन्द्र नगर,श्याम नगर स्थित टंकियों को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी, जिसके कारण इन टंकियों से जुड़े इलाकों में नगर नगर के नलों में पानी नहीं आएगा। वहीं, मेन राइजिंग लाइन फटने से लाखों लीटर पानी बह कर बर्बाद हो गया। नगर निगम ने दावा किया है मरम्मत का काम शाम के पहले पूरा कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जबकि फील्ड इंजीनियरों का कहना है कि इन टंकियों में रविवार शाम को पानी नहीं मिल पाएगा।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 9 कोरोना मरीजों की मौत, 413 नए संक्रमितों की पुष्टि

बता दें कि शनिवार को इंटेक वेल में मरम्मत के कारण शहर की 30 टंकियों में से 23 टंकियों में पानी सप्लाई नहीं हो पाया जिसके कारण शहर की आधी से ज्यादा आबादी को पेयजल नहीं मिल पाया, मेन पाइप लाइन फटने से रविवार को बड़े इलाके में जल संकट बना रहेगा।

Read More: पति-पत्नी ने कराई नसबंदी, लेकिन पांच साल बाद फिर प्रेग्नेंट हो गई महिला, जानिए क्या है माजरा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"