हम BJP का बोरा प्रधानमंत्री को भेजेंगे, कृषि मंत्री ने किया पलटवार

Ads

हम BJP का बोरा प्रधानमंत्री को भेजेंगे, कृषि मंत्री ने किया पलटवार

  •  
  • Publish Date - November 12, 2020 / 07:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर कांग्रेस की भूपेश सरकार और विपक्ष के बीच तनातनी जारी है। बारदाने की कमी की वजह से धान खरीदी पर लगी रोक पर बीजेपी ने तंज कसा है । बीजेपी ने सीएम और छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री को बोरा भेजा है।

ये भी पढ़ें- कोरोना के बाद जिले में स्क्रब टाइफस का खौफ, चूहों से फैलने वाली बीम…

इस पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पलटवार किया है। मंत्री चौबे ने कहा कि हम BJP का बोरा प्रधानमंत्री को भेजेंगे। PM को बताएंगे BJP हमारी धान ख़रीदी से सहमत है। केंद्र एक बार फिर धान ख़रीदी की अनुमति दें।

वहीं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी दी है कि केंद्र से अब तक 56 हजार गठान बोरा मिला है। धान खरीदी के लिए 4.75 लाख बोरा चाहिए हैं। राज्य सरकार 70 हज़ार बोरा खरीदी रही है।
धान खरीदी में PDS के बचत बोरे का उपयोग होगा ।

ये भी पढ़ें- बिलासपुर-दुर्ग- पटना के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, देंखे डिटेल

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधाओं को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए निर्धारित किसानों की पंजीयन अवधि को बढ़कर 17 नवंबर 2020 तक कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया है। सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों और पंजीयक, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक अपैक्स बैंक नया रायपुर को आदेश की कॉपी भेज कर 17 नवम्बर तक किसानों का पंजीयन करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2020 तक निर्धारित की गई थी।

ये भी पढ़ें- CM भूपेश बघेल चिटफंड के निवेशकों को बांटेंगे राशि, करोड़ों की राशि …

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 दिसम्बर से ही शुरू होगी।