अगले 24 घंटे के बाद बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना
अगले 24 घंटे के बाद बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना
रायपुर। प्रदेश के मौसम में बदलाव होने से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। साथ ही तेज हवा के साथ बिजली गिरने के आसार भी बनते दिखाई दे रहे हैं।
Read More News:स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, नए मरीजों की जांच RT_PCR किट से की जाएगी, अंतिम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि
यही नहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कल यानी गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ ओले भी गिरेंगे। मौसम के बदलने के कारण की बात करें तो बता दें कि चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणीका दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक बना हुआ है।
Read More News:पालघर लिंचिंग मामले में 3 और पुलिसकर्मी सस्पेंड, 35 का हो चुका है तबादला
रविवार को आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से तापमान में एकदम से कमी आ गई थी। सोमवार को भी आसमान में काले बादल छाए रहे हैं। वहीं मंगलवार से मौसम खुल गया। जिसके चलते लोगों को शाम में गर्मी का एहसास हुआ। आज सुबह से ही लोगों को तेज धूप का एहसास हुआ। दोपहर में तापमान 34 डिग्री के पार चला गया।
Read More News: अब यादों में बॉलीवुड के ‘पान सिंह तोमर’ तुम्हारे जैसा कोई नहीं होगा, अभी तो इतिहास लिखा जाता
जिससे लोगों के गर्मी का एहसास हुआ। वहीं प्रदेश के वनांचल इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। वहीं अब मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव की आशंका जताई है।
Read More News: अभिनेता इरफान खान के निधन पर सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया दुख, शोक संदेश में कही ये बातें …देखिए

Facebook


