MP lockdown news: इन जिलों में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, होली और शब-ए-बारात को लेकर भी सरकार ने जारी किया ये निर्देश
MP lockdown news: इन जिलों में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, होली और शब-ए-बारात को लेकर भी सरकार ने जारी किया ये निर्देश
भोपाल: देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालात काबू से बाहर होते देख पंजाब, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। हालात को देखते हुए सीएम शिवराज ने क्राइसेस मेनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई थी। बैठक में कई शहरों वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। साथ ही सभी जिलों में क्राइसेस मेनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाने की बात कही है।
Read More: दो ट्रेनों के बीच हुई जोरदार टक्कर, 32 यात्रियों की मौत, 60 घायल, मची चीख पुकार
मिली जानकारी के अनुसार शिवराज सरकार ने विदिशा, उजैन्न, ग्वालियर और नरसिंहपुर जिले में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है। साथ ही सौंसर शहर में रविवार को लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि पहले ही सरकार ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन और रतलाम में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया था।
बताया गया कि सरकार ने होली और शब-ए-बारात त्योहार के लिए भी बैठक में अहम फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि जिन जिलों में कोरोना के 20 से अधिक प्रकरण हैं, वहां होलीदहन एवं शब-ए-बारात प्रतीकात्मक रूप से ही होंगे।
Read More: बांग्लादेश की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने पहना ‘मुजीब जैकेट’, देखें विशेषताएं
बता दें कि मध्यप्रदेश में आज 2091 कोरोना मरीज मिले हैं। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 9 मरीजों की मौत हुई है। मध्यप्रदेश में अब तक 3937 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं मध्यप्रदेश में आज 1048 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।
मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 82 हजार 262 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। प्रदेश में अब तक 2 लाख 68 हजार 290 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 12038 हो गई है। आज इंदौर- 612 तो भोपाल- 425 कोरना संक्रमित मरीज मिले हैं।
Read More: प्रदेश में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, आज के आंकड़ों ने चौंकाया, 9 की मौत

Facebook


