तेलंगाना में कोविड-19 के 1,486 नए मामले, सात लोगों की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,486 नए मामले, सात लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 05:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

हैदराबाद, 20 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 1,486 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.24 लाख हो गई। वहीं संक्रमण से सात लोगों की मौत के बाद अब मृतकों की संख्या बढ़कर 1,282 हो गई।

एक सरकारी बुलेटिन में 19 अक्टूबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए मंगलवार को बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 235 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 112, और मेडचल मल्काजगिरि में 102 मामले सामने आए।

बुलेटिन में बताया गया कि 19 अक्टूबर को 42,299 नमूनों की जांच हुई और अब राज्य में 20,686 लोगों का उपचार चल रहा है।

राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.57 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 90.21 फीसदी है। भाषा स्नेहा नरेश

नरेश