राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,760 नये मामले सामने आए, 14 और की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,760 नये मामले सामने आए, 14 और की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,760 नये मामले सामने आए, 14 और की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: September 15, 2020 5:26 pm IST

जयपुर,15 सितंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और लोगो की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या मंगलवार को रात तक बढ़कर 1,264 हो गयी। वहीं, इस अवधि में राज्य में कोविड-19 के 1,760 नये मरीज सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात साढे़ आठ बजे तक के चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत हुई हैं, जिससे राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,264 हो गयी।

उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 302, जोधपुर में 125, बीकानेर में 96,कोटा में 89, अजमेर में 88 व भरतपुर में 73 मौत हो चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही संक्रमण के 1,760 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1,05,898 हो गयी है, जिनमें से 16,761 रोगी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 340, जोधपुर के 268, कोटा के 139, उदयपुर के 104,अलवर के 94, सीकर के 90, अजमेर के 85, भीलवाड़ा के 60 नये संक्रमित शामिल हैं।

भाषा कुंज धीरज

धीरज


लेखक के बारे में