पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की बेटी को 1 रू किराए पर ज़मीन देने का आरोप
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की बेटी को 1 रू किराए पर ज़मीन देने का आरोप
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की बेटी ज्योति राठौड़ की एक ट्रस्ट को तत्कालीन सरकार पर साल 2009 में 1 रुपए वार्षिक किराए की दर पर सरकारी ज़मीन देने का आरोप लगा है.
पी.ए.सी. ने कहा, ‘‘वर्ष 2009 में, ट्रस्ट को पुणे जिले में 47,300 वर्ग मीटर भूमि प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल की इमारत के निर्माण के लिए दी गई थी। अन्य 32,000 वर्ग मीटर जमीन खेल के मैदान के लिए दी गई जिसका वार्षिक किराया एक रुपए था। हालांकि ट्रस्ट ने बैंक में पूंजीगत व्यय की जरूरी 25 प्रतिशत राशि जमा नहीं कराई।’’ पी.ए.सी. ने रेखांकित किया है कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि परियोजना की लागत 13.44 करोड़ रुपए थी और 3.36 करोड़ रुपए ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा होने चाहिए थे जबकि खाते में सिर्फ 83 लाख रुपए थे।

Facebook


