उप्र : वैन और ट्रक की टक्कर में एक छात्र की मौत, 16 अन्य घायल

Ads

उप्र : वैन और ट्रक की टक्कर में एक छात्र की मौत, 16 अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 02:25 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 02:25 PM IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), 23 फरवरी (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुवा क्षेत्र में सोमवार को एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 17 साल के एक छात्र की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वैन पर सवार कुछ छात्र बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। रास्ते में पढ़ुवा थाना क्षेत्र के रमियाबेहड गांव के पास उनका वाहन ढखेरवा-धौरहरा रोड पर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में शारदानगर इलाके के बेलपुरवा गांव के निवासी चंचल की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में वैन चालक तथा 15 छात्र-छात्राओं को भी चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा

ताजा खबर