Bittu Bajrangi Fraud Case/Image Credit: IBC24.in
Bittu Bajrangi Fraud Case: नई दिल्ली: हरियाणा के नूंह में कुछ समय पहले हिंसा हुई थी। इस हिंसा के आरोप में बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। नूंह हिंसा के बाद बिट्टू बजरंगी लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए थे। हालांकि कुछ समय बाद मामला शांत हो गया था। वहीं अब बिट्टू बजरंगी एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए हैं। (Bittu Bajrangi Fraud Case) इस बार मामला है शादी का। दरअसल, बिट्टू बजरंगी से अलीगढ में शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। बताया जा रहा है कि, शादी के नाम पर बिट्टू बजरंगी से 30 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। सबसे बड़ी बात ये रही कि, जब बिट्टू तय समय पर बारात लेकर मंदिर में पहुंचे तो न उन्हें दुल्हन मिली और न और कोई। इसके बाद बिट्टू ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बिट्टू बजरंगी फरीदाबाद में गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष है। बिट्टू ने बताया कि, उसके पड़ोसी के रिश्तेदार बंटी और प्रदीप ने उसकी शादी कराने का वादा किया था। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने बिट्टू की मुलाकात रानी नाम की एक महिला से करवाई। रानी ने बिट्टू को अलीगढ बुलाकर तीन अलग-अलग युवतियों से उसको मिलवाया भी था।
Bittu Bajrangi Fraud Case: इसके कुछ समय बाद बनती ने बिट्टू को एक युवती पूजा की तस्वीर भेजी और बिट्टू ने उससे शादी के लिए सहमति जताई। 5 सितंबर 2025 को बंटी और रानी कथित युवती और उसके परिजनों के साथ बजरंगी के घर आए और 7 फरवरी 2026 को शादी की तारीख तय कर दी गई। शादी की तैयारियों के लिए 6 फरवरी को बजरंगी ने आरोपियों को 30 हजार रुपए (Bittu Bajrangi Fraud Case) ऑनलाइन ट्रांसफर किए। यह रकम दुल्हन के कपड़े और अन्य आवश्यक सामान खरीदने के नाम पर मांगे गए थे। आरोप है कि इससे पहले भी शादी की व्यवस्था के नाम पर 1.20 लाख रुपए देने की बात तय की गई थी।
शादी के तय कार्यक्रम के अनुसार, बिट्टू 7 फरवरी को बारात लेकर अलीगढ़ के एक मंदिर में पहुंचा। मंदिर का नजारा देख बिट्टू के होश उड़ गए। ऐसा इसलिए क्योंकि, मंदिर में न तो दुल्हन मौजूद थी न ही बिट्टू की शादी तय करवाने वाले बंटी और रानी। जब बिट्टू ने बंटी और रानी को कॉल किया तो दोनों का मोबाइल भी बंद था। जब बजरंगी ने कथित दुल्हन के नंबर पर फ़ोन किया तो उधर से युवती ने कहा कि उसे किसी भी शादी की जानकारी नहीं है। जिसके बाद उन्हें बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।
Bittu Bajrangi Fraud Case: इसके बाद बिट्टू को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। बिट्टू बजरंगी तत्काल पुलिस स्टेशन पहुंचा और बंटी, रानी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बंटी, रानी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह (Bittu Bajrangi Fraud Case) मामला किसी संगठित शादी ठगी गिरोह से जुड़ा तो नहीं है। प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन और कॉल डिटेल्स की पड़ताल की जा रही है. जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-