नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने सोमवार को चाणक्यपुरी के शांति पथ पर ‘ट्यूलिप महोत्सव 2026’ के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया।
यह प्रदर्शनी फरवरी के अंत तक जनता के लिए खुली रहेगी।
एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्र और उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने नीदरलैंड की राजदूत मारिसा गेरार्ड्स की उपस्थिति में महोत्सव की शुरुआत की।
आधिकारिक बयान के अनुसार, अधिकारियों और आगंतुकों ने स्थल पर आयोजित ‘ट्यूलिप वॉक’ में भाग लिया।
गेरार्ड्स ने कहा, ‘‘मध्य एशिया से ओटोमन साम्राज्य होते हुए नीदरलैंड के लीडन तक ट्यूलिप का सफर हमारे देशों के बीच दोस्ती की यात्रा को सुंदर तरीके से दर्शाता है।’’
चहल ने इन खिलते फूलों को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह महोत्सव ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना को दर्शाता है, जबकि राजदूत गेरार्ड्स ने ट्यूलिप के सफर को भारत-नीदरलैंड्स के बढ़ते संबंधों का प्रतीक बताया।
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश