HIGHLIGHTS
- केवल स्थानीय (जिले की निवासी) महिलाओं के लिए अवसर
- 12वीं पास उम्मीदवार भी कर सकती हैं आवेदन
- कई जिलों में सैकड़ों पदों पर भर्ती
लखनऊः Anganwadi Bharti 2026 आंगनवाड़ी में नौकरी करने की सोच रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कई पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए संबंधित जिलों में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इच्छुक और योग्य महिलाएं ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
Anganwadi Bharti 2026 जारी अधिसूचनाओं के मुताबिक आंगनवाड़ी वर्कर पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उसी जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जिस जिले से वह आवेदन कर रही है। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएट) अधिकतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
जानिए किस जिले में कितनी भर्ती?
| जिला |
पदों की संख्या |
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि |
| सहारनपुर |
23 |
4 मार्च 2026 |
| मिर्जापुर |
159 |
27 फरवरी 2026 |
| बलिया |
13 |
27 फरवरी 2026 |
| जालौन |
6 |
21 फरवरी 2026 |
| फतेहपुर |
25 |
21 फरवरी 2026 |
| उन्नाव |
27 |
19 फरवरी 2026 |
| मुजफ्फरनगर |
74 |
19 फरवरी 2026 |
ऐसे करें आवेदन (UP Govt Job)
- आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें।
- इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें
क्या पुरुष उम्मीदवार आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है।
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
क्या अन्य जिले की महिला आवेदन कर सकती है?
नहीं, अभ्यर्थी उसी जिले की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि कैसे पता करें?
हर जिले की अलग अंतिम तिथि है। ऊपर दी गई तालिका में संबंधित जिले की अंतिम तिथि देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध होगी। आमतौर पर मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है।