तेलंगाना उच्च न्यायालय में 10 न्यायाधीश नियुक्त किए गए

तेलंगाना उच्च न्यायालय में 10 न्यायाधीश नियुक्त किए गए

तेलंगाना उच्च न्यायालय में 10 न्यायाधीश नियुक्त किए गए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: March 23, 2022 12:06 am IST

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) तेलंगाना उच्च न्यायालय में मंगलवार को 10 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई।

इस बाबत कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने नियुक्तियों की घोषणा करते हुए एक अधिसूचना जारी की।

विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि नियुक्त किए गए 10 न्यायाधीशों में से पांच वकील हैं जबकि बाकी न्यायिक अधिकारी हैं।

विधि मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रिक्ति पदों के विवरण के अनुसार, तेलंगाना उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के स्वीकृत पद 42 हैं, जबकि वास्तविक या कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 19 है, यानी 23 न्यायाधीशों की कमी है।

नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद रिक्तियों में काफी कमी आएगी।

भाषा

नोमान प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में