राजौरी में भारी वर्षा के बाद फंसे 10 लोगों को बचाया गया
राजौरी में भारी वर्षा के बाद फंसे 10 लोगों को बचाया गया
जम्मू, एक सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी ज़िले में भारी बारिश के कारण जमौला नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के बाद फंस गये छह बच्चों समेत कम से कम 10 लोगों को मंगलवार को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि भदून इलाके में पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल ने मिलकर बचाव अभियान चलाया।
प्रवक्ता ने लोगों से अपील की कि वे नदियों और अन्य जलाशयों के पास जाते समय बहुत सावधानी बरतें, खासकर तब जब जल स्तर अचानक बढ़ जाए।
उन्होंने लोगों से कहा कि खराब मौसम के दौरान वे ऐसी जगहों पर जाने से पूरी तरह बचें।
भाषा
राजकुमार अविनाश
अविनाश

Facebook


