छत्तीसगढ़ में 108 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ में 108 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की लड़ाई में बुधवार को छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता मिली जब 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 3.95 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
बीजापुर से 37, दंतेवाड़ा से 30, सुकमा से 18, बस्तर से 16, नारायणपुर से चार और कांकेर से तीन माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष अपने हथियार डाल दिए।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में छह मंडल कमांडर भी शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक पर आठ लाख रुपये का इनाम रखा गया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा निर्धारित की है।
भाषा खारी माधव
माधव

Facebook


