लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 108 नए मामले सामने आए

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 108 नए मामले सामने आए

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 108 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 30, 2021 6:28 am IST

लेह, 30 अप्रैल (भाषा) लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 108 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,866 हो गई, जबकि एक और मरीज की संक्रमण से मौत हुई जिसके बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 140 हो गई।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 90 लेह और 18 करगिल में सामने आए।

वहीं कुल 140 मौतों में से 96 लेह और 44 करगिल में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि 192 और लोगों को संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल 1,597 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा पवनेश सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में