अहमदाबाद में दो साल से रह रहे 11 घुसपैठिये बांग्लादेश जाते समय पकड़े गए

अहमदाबाद में दो साल से रह रहे 11 घुसपैठिये बांग्लादेश जाते समय पकड़े गए

अहमदाबाद में दो साल से रह रहे 11 घुसपैठिये बांग्लादेश जाते समय पकड़े गए
Modified Date: July 30, 2025 / 01:06 pm IST
Published Date: July 30, 2025 1:06 pm IST

नदिया, 30 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चार बच्चों सहित बांग्लादेश के सात नागरिकों को पकड़ा गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें जिले के धनतला थाना क्षेत्र के बरनबेरिया निरालापाड़ा से मंगलवार को पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि ये सभी लोग बांग्लादेश के खुलना जिले में बटियाघाटा पुलिस थाना क्षेत्र के बलियाडांगा गांव के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने बताया कि उक्त सभी बांग्लादेशी दो साल पहले भारत में घुसे थे और अहमदाबाद में रह रहे थे। उन्हें तब पकड़ा गया जब वे नदिया सीमा के रास्ते बांग्लादेश वापस जाने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में धनतला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

भाषा प्रीति सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में