मिजोरम में कोविड-19 के 11 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,234 हुई

मिजोरम में कोविड-19 के 11 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,234 हुई

मिजोरम में कोविड-19 के 11 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,234 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: January 5, 2021 8:17 am IST

आइजोल, पांच जनवरी (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 11 नए मामले आए हैं और इन मरीजों में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,234 हो गई है।

उन्होंने बताया कि आइजोल जिले से संक्रमण के आठ, लुंगलेई से दो मामले आए। कोलासिब में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने कहा कि मिजोरम में 79 लोगों का इलाज चल रहा है और 4,147 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। आइजोल में 43 मरीजों, लुंगलेई में 19 और लोंगतलाई में आठ मरीजों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है और ठीक होने की दर 97.95 प्रतिशत है। राज्य में सोमवार को 921 जांच के साथ अब तक कुल 1,82,272 नमूनों की जांच हुई है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में