पुराने सहपाठियों के साथ घूमने जा रही 11 महिलाओं की सड़क हादसे में मौत

पुराने सहपाठियों के साथ घूमने जा रही 11 महिलाओं की सड़क हादसे में मौत

पुराने सहपाठियों के साथ घूमने जा रही 11 महिलाओं की सड़क हादसे में मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: January 16, 2021 11:35 am IST

धारवाड़, 16 जनवरी (भाषा) स्कूल की सहपाठियों के साथ गोवा घूमने और पुराने दिनों को याद करने की योजना 11 महिलाओं के लिए जीवन का आखिरी सफर साबित हुआ जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई।

हादसे में मृत सभी 11 महिलाएं देवनगरे स्थित सेंट पॉल स्कूल के 1989 बैच की छात्रा थीं और यह समूह जिस मिनी बस से जा रहा था उसकी शुक्रवार को इतिगत्ति गांव के पास लॉरी से टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक पूर्व छात्राओं ने तीन दिन की गोवा यात्रा की योजना बनाई थी और इनमें से दो के साथ उनकी बेटियां भी थी।

उन्होंने बताया कि 14 पूर्व छात्राएं शु्क्रवार सुबह देवनगरे से रवाना हुई थीं जिनमें से 13 देवनगरे जिला मुख्यालय के कस्बे की ही थीं जबकि एक महिला बेंगलुरु की थी।

पुलिस ने बताया कि वे एक सहपाठी को धारवाड़ से लेने जा रही थी तभी यह हादसा हो गया।

उन्होंने बताया कि वाहन के चालक और खलासी को रानेबेन्नूर से पकड़ा गया है। हादसे में ट्रक ड्राइवर और पांच अन्य महिलाएं घायल हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि दो घायलों की गंभीर स्थिति है और एक महिला को हवाई जहाज की मदद से बेंगलुरु के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

भाषा धीरज उमा

उमा


लेखक के बारे में