सिक्किम सुरंग हादसा: 22 शव बरामद, तीन अन्य श्रमिकों की तलाश जारी
सिक्किम सुरंग हादसा: 22 शव बरामद, तीन अन्य श्रमिकों की तलाश जारी
नामची, 23 जुलाई (भाषा) सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन एनएचपीसी जलविद्युत परियोजना की सुरंग से अब तक 22 श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता चरण-छह जलविद्युत परियोजना की सुरंग सोमवार अपराह्न एक बजे के कुछ देर बाद संदिग्ध रूप से मीथेन गैस के कारण हुए विस्फोट के बाद ढह गई थी और उस समय सुरंग में 25 श्रमिक मौजूद थे।
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और विशेष दल बाकी तीन श्रमिकों का पता लगाने एवं उन्हें बाहर निकालने के लिए आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘सिक्किम सरकार, जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं तथा बचाव दलों और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही हैं।’’
इससे पहले, नामची के पुलिस अधीक्षक सोनम डी. भूटिया ने मंगलवार को कहा था, ‘‘सुरंग में फंसे 25 लोगों में से 20 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।’’
बुधवार तक आठ शवों की पहचान की जा चुकी थी। इनमें चार श्रमिक पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के थे तथा पंजाब, उत्तराखंड, असम और सिक्किम का एक-एक श्रमिक था।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि झारखंड के खूंटी, हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम जिलों के भी कम से कम चार श्रमिक परियोजना में काम कर रहे थे।
एनएचपीसी ने हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को पांच- पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बुधवार को घोषणा की।
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगलवार को हादसे में मारे गए प्रत्येक श्रमिक के निकटतम परिजन को चार-चार लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
एनएचपीसी के एक बयान के अनुसार, चट्टानों के भीतर फंसी संदिग्ध मीथेन गैस के अचानक बाहर निकलने से विस्फोट हुआ, जिसके कारण सुरंग में घना धुआं और जहरीली गैसें फैल गईं।
भाषा सिम्मी सुरभि
सुरभि
लेखक के बारे में
Web Title: सिक्किम सुरंग हादसा: 22 शव बरामद, तीन अन्य श्रमिकों की तलाश जारी

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm