मिजोरम में कोविड-19 के 112 नये मामले सामने आए, संक्रमण दर 13 प्रतिशत पर पहुंची

मिजोरम में कोविड-19 के 112 नये मामले सामने आए, संक्रमण दर 13 प्रतिशत पर पहुंची

मिजोरम में कोविड-19 के 112 नये मामले सामने आए, संक्रमण दर 13 प्रतिशत पर पहुंची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: April 23, 2022 3:25 pm IST

आइजोल, 23 अप्रैल (भाषा) मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 112 नये मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में लगातार तीसरे दिन कोविड से किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। वहीं मृतक संख्या 694 पर बनी हुई है।

नये मामलों की पुष्टि 858 नमूनों की जांच में हुई, जिससे किसी एक दिन में संक्रमण दर बढ़ कर 13 प्रतिशत पर पहुंच गई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 672 है।

शुक्रवार को राज्य में कोविड के 91 नये मामले सामने आये थे।

भाषा सुभाष संतोष

संतोष


लेखक के बारे में