झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 119 नये मामले

Ads

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 119 नये मामले

  •  
  • Publish Date - January 17, 2021 / 07:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

रांची, 17 जनवरी (भाषा) झारखंड में कोरोना संक्रमण के 119 नये मामले सामने आये हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,17,599 हो गयी। वहीं संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या 1050 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

राज्य के 1,17,599 संक्रमितों में से 1,15,300 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वहीं 1249 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 1050 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पिछले चौबीस घंटों में कुल 13761 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 119 में संक्रमण की पुष्टि हुई। रांची में 71, पूर्वी सिंहभूम में 15 एवं धनबाद में कुल 10 लोग संक्रमित पाये गये।

भाषा, इन्दु, शोभना

शोभना