डेरगांव: Road Accident in Assam असम के डेरगांव में आज सुबह ही एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि 27 लोगों की घायल होने की खबर है। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।
Road Accident in Assam जानकारी के अनुसार, बस 45 यात्रियों को लेकर करीब सुबह 3 बजे पिकनिक के लिए अठखेलिया से बालिजन के लिए निकली थी। इसी दौरान बस की भिंडत कोयले से भरे ट्रक से हो गई। बताया जा रहा है कि कोयले से लदा ट्रक मार्गेरिटा से आ रहा था। तभी दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया हैं और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की हालत खराब बताई जा रही है।
Assam | Several people feared dead and many others were injured after the bus in which they were travelling collided with a truck near the Dergaon area in Assam’s Golaghat district, today: Golaghat District Police
— ANI (@ANI) January 3, 2024