गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 124 नए मामले
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 124 नए मामले
नोएडा, 29अक्टूबर ( भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 124 नए मामले सामने आए वहीं संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 124 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 17,422 हो गए है।
संक्रमण को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को रिक्शा और ऑटो चालकों की जांच कराई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक ओहरी ने बताया कि कोविड-19 को रोकने के लिए ऑटो तथा साइकिल रिक्शा चलाने वालों की आज संक्रमण की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में कुछ लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
भाषा सं शोभना
शोभना

Facebook


