ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नये मामले

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नये मामले

  •  
  • Publish Date - March 9, 2022 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

भुवनेश्वर, नौ मार्च (भाषा) ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 12,86,245 हो गयी है जबकि एक और मरीज की जान चले जाने से इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 9,102 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।

विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि जिन नये मरीजों का पता चला है, उनमें 25 बच्चे हैं तथा दैनिक संक्रमण दर 0.28 फीसदी है।

मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 108 नये मामले सामने आये थे लेकिन किसी भी मरीज की जान नहीं गयी थी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड -19 के 1110 मरीज उपचाराधीन हैं। कल 213 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और अबतक 12,75,980 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा