केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली प्राणी उद्यान का ऐप शुरू किया

Ads

केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली प्राणी उद्यान का ऐप शुरू किया

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 08:37 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने रविवार को यहां राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एक मोबाइल ऐप की शुरुआत की। उन्होंने आगंतुकों को खुद से टिकट खरीदने की सुविधा प्रदान करने वाले कियोस्क का भी उद्घाटन किया।

दोनों पहल का उद्देश्य प्राणी उद्यान में आने वाले आगंतुकों की सुविधा बढ़ाना और डिजिटल सेवाओं का विस्तार करना है।

प्राणी उद्यान के दौरे के दौरान सिंह ने ‘एनजेडपी साथी ऐप’ की शुरुआत की, जो आगंतुकों को प्राणी उद्यान में मार्गदर्शन देने तथा विभिन्न सुविधाओं और पशु बाड़ों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

मंत्री ने स्व-टिकटिंग कियोस्क का भी उद्घाटन किया, जिसके माध्यम से आगंतुक मौके पर ही यूपीआई सहित विभिन्न डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग कर टिकट बुक कर सकेंगे। इसके साथ नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

भाषा

राखी पारुल

पारुल