कर्नाटक में शिवकुमार के साथ 13 विधायक शपथ लेंगे
कर्नाटक में शिवकुमार के साथ 13 विधायक शपथ लेंगे
बेंगलुरु, तीन जून (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डी.के. शिवकुमार के साथ 13 विधायक बुधवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें से अधिकतर विधायक सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर राज्य के नये उपमुख्यमंत्री होंगे।
कांग्रेस विधायक दल के नेता शिवकुमार ने शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेज दी है।
राज्यपाल को लिखे पत्र में शिवकुमार ने कहा, “मैं माननीय राज्यपाल से विनम्र अनुरोध करता हूं कि वह मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएं।”
राज्यपाल गहलोत शाम चार बजकर पांच मिनट पर लोक भवन के ग्लास हाउस में नये मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।
सूची के अनुसार, शिवकुमार और परमेश्वर के अलावा के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरेगौड़ा, प्रियांक खरगे, यू टी खादर, ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धरमैया, बिरथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल मंत्री पद की शपथ लेंगे।
खादर और यतींद्र को छोड़कर अन्य सभी नेता निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में मंत्री रह चुके हैं।
खादर अब तक कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष थे, जबकि यतींद्र, सिद्धरमैया के पुत्र हैं।
भाषा
प्रचेता गोला
गोला

Facebook


