लद्दाख में कोविड-19 के 13 नए मामले

Ads

लद्दाख में कोविड-19 के 13 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 24, 2020 / 12:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

लेह, 24 दिसम्बर (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 9,309 हो गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 46 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही उपचाराधीन लोगों की संख्या घटकर 237 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि यहां वायरस से अभी तक 125 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 82 लोग लेह और 43 अन्य करगिल के थे।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कुल 8,947 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जो कुल मामलों का 96 प्रतिशत है।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा