ईटानगर, 13 जनवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 132 नए मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 56,010 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) लोबसांग जाम्पा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है और राज्य में मरने वालों की संख्या 282 पर स्थिर है ।
अधिकारी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अब 665 उपचाराधीन मामले हैं और 55,063 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण दर 12.47 प्रतिशत है ।
राज्य टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने कहा कि अब तक 16 लाख से अधिक लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।
भाषा रंजन मनीषा
मनीषा