सिक्किम में कोविड-19 के 137 नए मामले

सिक्किम में कोविड-19 के 137 नए मामले

सिक्किम में कोविड-19 के 137 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: August 24, 2021 6:20 pm IST

गंगटोक, 24 अगस्त (भाषा) सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 137 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,477 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में मंगलवार को यह जानकारी दी।

बुलेटिन में बताया गया कि पश्चिमी सिक्किम जिले में कोविड-19 के 65 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद पूर्वी सिक्किम से 57, दक्षिणी सिक्किम से 14 और उत्तरी सिक्किम जिले से एक मामला सामने आया है।

बुलेटिन में बताया गया कि सिक्किम में संक्रमण दर 15 फीसदी है और स्वस्थ होने की दर 93.4 फीसदी है। इस राज्य में 1,548 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 27,281 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 367 बनी हुई है।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में