किसानों को बड़ी राहत, 13 तहसील के 1388 गांवों को घोषित किया गया सूखाग्रस्त

किसानों को बड़ी राहत, 13 तहसील के 1388 गांवों को घोषित किया गया सूखाग्रस्त

किसानों को बड़ी राहत, 13 तहसील के 1388 गांवों को घोषित किया गया सूखाग्रस्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: November 12, 2019 2:52 am IST

जयपुर: सरकार ने सोमवार को किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए 4 जिलों के 13 तहसील के 1388 गांवों को सूखा प्रभावित घोषित किया है। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में औसत से कम वर्षा हुई थी, जिसके चलते किसानों की फसल नुकसान हो गई थी। जारी अधिसूचना के आधार पर किसानों को मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। इससे सरकारी खजाने में 1.50 रुपए का भार आएगा।

Read More: दो बैंक अधिकारियों को 5-5 साल कारावास, बेच दी थी गिरवी रखी किसानों की जमीन

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>Rajasthan Government: State govt has issued a notification declaring 1,388 villages of total 13 tehsils of Barmer, Jaisalmer, Jodhpur and Hanumangarh districts in the state as drought affected.</p>&mdash; ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1193928040587247618?ref_src=twsrc%5Etfw”>November 11, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

Read More: आज बिलासपुर दौरे पर सीएम भूपेश बघेल, कुर्मी महासभा और गुरुनानक जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल

जारी अधिसूचना के अनुसार बाड़मेर जिले के 131 गांव गंभीर सूखाग्रस्त और 92 गांव मध्यम सूखाग्रस्त, जैसलमेर जिले के 632 गांव गंभीर तथा 40 गांव मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किए गए हैं। इसी प्रकार जोधपुर जिले के 13 गांवों को गंभीर तथा 297 गांवों को मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया गया है तथा हनुमानगढ़ जिले के कुल 182 गांव गंभीर रूप से सूखाग्रस्त एवं एक गांव मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इन प्रभावित गांवों में सूखाग्रस्त घोषित होने संबंधी प्रावधान अधिसूचना जारी होने से छह माह तक लागू रहेंगे।

Read More: कार्तिक पूर्णिमा पर पुण्य स्नान करने महादेव घाट पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, लगाई अस्था की डुबकी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/yZZvEQp3aAo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"